Home Haryana यहां टोल नाके को हटाने को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया...

यहां टोल नाके को हटाने को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया धरना (Watch Video)

188
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी के कोसली कनीना मार्ग स्थित गांव गुजरवास में पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा लगाए गए टोल नाके को लेकर स्थानीय लोगों में रोष-प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और जनता लामबंद होने लगी है। इसे हटवाने के लिए निकटवर्ती गांवों के लोगों ने टोल माफ कराने को लेकर आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ मिलकर सांकेतिक प्रदर्शन व धरना किया गया।

इन लोगों का आरोप है कि यह टोल अवैध रूप से कमर्शियल वाहनों से टैक्स वसूल रहा है, जिनमें आसपास के निजी स्कूलों की बसें हैं और स्कूल बसें कमर्शियल नहीं होती। इसलिए इनपर टोल नहीं लगना चाहिए। इन्होंने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि अब भी इनकी बात नहीं मानी गई तो यह कल फिर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपने प्रदर्शन को और बड़ा करने पर विवश होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि स्थानीय सड़कों पर टोल नाके स्थापित कर वसूली करना सरासर की नाइंसाफी है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस टोल नाका से प्राइवेट स्कूलों की बसें भी रोजाना बच्चों को लाने ले जाने के लिए आवागमन करती हैं। उन्होंने नाके पर आस-पास के गांव में एक निर्धारित परिधि में आने वाले लोगों के लिए टोल मुक्त क्षेत्र बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों से टोल वसूल करना सरकार की अनुचित नीति है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह टोल नहीं बल्कि गुंडा टैक्स है इसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए क्योंकि यहां आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों से जबरन टोल वसूला जा रहा है वह इसके खिलाफ है।के पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंचे नायब तहसीलदार ने इन्हें आश्वासन दिया कि इनकी जायज मांग को उपायुक्त के माध्यम से सरकार तक भेजकर समस्या का हल निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here