Home Haryana नए साल पर माता मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली...

नए साल पर माता मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सौगात

208
0

पंचकुला (एकता): माता मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर है। नए साल पर श्रद्धालुओं को सौगात दी जाएगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता मनसा देवी दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

सूत्रों के अनुसार पंचकुला में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने वाहनों के लिए इधर-उधर जाने पर जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। अब मंदिर के अंदर ही चार मंजिला पार्किंग तैयार की गई है। जिसमें 300 वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

दूसरी ओर श्राइन बोर्ड ने इसे ठेके पर देने के लिए ई-टेंडर मांगे हैं। नए साल पर इसे ठेके पर दिया जाएगा। बता दें कि यह पार्किंग 12 करोड़ से तैयार की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here