यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर जिले के साढौरा में देर रात बारहसिंघा के उछलकूद करने से लोगों में हलचल मच गई। बता दें कि बारहसिंघा तो कुछ देर बाद खुद ही वहां से चला गया। लेकिन उसकी कुछ तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक देर रात ड्यूटी पर जा रहे अवतार सिंह ने बताया कि वह कालाअंब में घर से निकला था। इसी दौरान काफी तेज रफ्तार से एक जानवर उसे दिखाई दिया। जिसे देखकर वह डर गया और घर के अंदर घुस गया। जब दोबारा बाहर आया तो वह जानवर नजर नहीं आया। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने पर पता चला कि वह बारहसिंघा था। वहीं खेतों में भी नुक्सान पहुंचा रहा था। बहरहाल कस्बे में बारहसिंघे के आने की सूचना से भय का माहौल है।








