रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक के सुनरिया कलां निवासी जवान जोगेंद्र सिंह का लेह में माइनस तापमान में तैनात ऑक्सीजन की कमी से निधन हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 27 दिसंबर को जवान ने दम तोड़ा। दरअसल ऑक्सीजन की कमी से गंभीर हालत के कारण उसकी छोटी आंत खराब हो गई।

कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में जवान का छोटी आंत का ऑपरेशन होने के बाद उसका वेंटिलेटर पर ही इलाज चल रहा था। वहीं गुरुवार यानि 29 को उसका पार्थिव शरीर उसके गांव सुनरिया कलां पहुंचा। जहां दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ वह पंचतत्व में विलीन हुए। परिजनों सहित गांव में मातम का माहौल बना रहा।







