Home Haryana हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का निधन, CM खट्टर...

हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का निधन, CM खट्टर व PM मोदी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

437
0

अंबाला (एकता): हरियाणा से बीजेपी के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का निधन होने से राजनीतिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को उन्होंने PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से निमोनिया के चलते चंडीगढ़ में भर्ती थे।

बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी, आज उनके निधन के बाद से प्रदेश के उनके समर्थकों में शोक की लहर है। गुरुवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि 4 मई को उन्होंने PGI में शादी की 40वीं सालगिरह मनाई थी। वह 50 वर्षों से RSS से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here