कुरुक्षेत्र,1 मार्च –थानेसर नगर परिषद चुनावो को लेकर पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनें लेकर बूथों के लिए रवाना हुई. इन चुनावों में 108 बूथों पर 1 लाख 37 हजार 681 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. बूथों पर लगभग 750 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी देंगे. इस दौरान 9 डयूटी मजिस्ट्रेट व 11 नोडल अधिकारी व्यवस्था पर नजर रखेंगे.
कुरुक्षेत्र डीएमसी एवं RO सतेंद्र सिवाच ने चुनाव को लेकर अधिकारियों की प्रशिक्षण दिया और जरूरी निशा निर्देश दिए है। डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने बताया कि थानेसर नगर परिषद के 32 वार्डों में से दो वार्डो के पार्षदों को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब 30 वार्डो सहित चेयरपर्सन का चुनाव कल होगा। थानेसर नगर परिषद में कुल 108 बूथ बनाए गए हैं जिसमें 40 संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं जिन पर अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। और चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए।







