चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा में मंगलवार को एसी आयोग के गठन की अधिसूचना जारी हुई। सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए राज्य आयोग का गठन किया है। पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला आयोग के चेयरमैन बनाए गए हैं।

इसके साथ ही विजय बधबुजर आयोग के उपाध्यक्ष बने। इसके साथ ही कैथल जिले के तरनवाली गुहला निवासी रवि तारनवाली, सोनीपत निवासी मीना नरवाल और सिरसा निवासी रतन लाल बामनिया को आयोग का सदस्य नियुक्त किए गए।







