Home Haryana दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ उत्पात मचाने वाले दो बाइक सवार बदमाश...

दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ उत्पात मचाने वाले दो बाइक सवार बदमाश युवक गिरफ्तार

246
0
करनाल, 22 मार्च- दो बाइक सवार बदमाशों ने करनाल के गौशाला रोड नजदीक खाटू श्याम मंदिर पर भयंकर उत्पात मचाया.जिसके कारण इलाका वासियों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जांच व सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था कि दो बाइक सवार बदमाशों ने हाथ में तेज धार जैसी चीज से सड़क की साइड पर खड़ी हुई गाड़ियों के शीशे तोड़े । बदमाशों ने लगभग दर्जन भर दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
सिटी थाना से जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मामले की कार्यवाही अमल में लाई गई । मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है तीसरे युवा की तलाश जारी है। दोनों युवक नशा करते है और नशे की हालत में ही इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पहले भी यह इस प्रकार की कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे है। आगामी जांच अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here