कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्कहीन, घटिया व शर्मनाक बयान के विरोध में भाजपा का देशव्यापी रोष प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कुरुक्षेत्र में पाकिस्तानी विदेश का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा मौजूद रहे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए थानेसर से भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री की जोरदार आलोचना की। इतना ही नहीं उन्हें अनुभवहीन और बेसिर पैर का ऐसा नेता बताया जो पूरी दुनिया में उपहास का केंद्र बन चुका है।







