Home Ambala अंबाला: पुलिस थाने के पास नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, बड़ी मात्रा...

अंबाला: पुलिस थाने के पास नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

176
0

अंबाला | अंबाला जिले में नकली शराब तैयार करने का धंधा लगातार जारी है, वो भी पुलिस की आंखों के सामने। नारायणगढ़ उपमंडल के शहजादपुर गांव में देर रात एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री शहजादपुर थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में चल रही थी।

फैक्ट्री से देसी शराब बनाने का कच्चा माल, हरियाणा और पंजाब के लिए तैयार किए गए फर्जी लेबल, और अन्य सामग्री बरामद की गई है। विभाग के डीटीसी कृष्ण कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के पास किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं था और पूरी तरह से नकली शराब का निर्माण हो रहा था।

गौरतलब है कि 2024 में यमुनानगर में नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। उस केस में भी शराब अंबाला से ही सप्लाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अंबाला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल विभाग ने 100 से अधिक पेटी शराब जब्त की है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, शहजादपुर थाना प्रभारी कई जरूरी सवालों के जवाब नहीं दे सके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here