Home Crime साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों से बड़ा...

साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों से बड़ा खुलासा

143
0

गुरुग्राम  | गुरुग्राम पुलिस द्वारा काबू किए गए 15 आरोपियों द्वारा साईबर ठगी की पूरे भारत में लगभग 44 करोड़ 4 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में कुल 10697 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा। सभी आरोपी अलग-अलग तरह से करते थे साइबर ठगी। फिलहाल पुलिस सभी से कर रही पूछताछ।दरअसल गुरुग्राम के साईबर अपराध पुलिस थानों की पुलिस टीमों द्वारा 15 साईबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।आरोपियों की पहचान विपिन, मनविंदर, सचिन उर्फ आशु, आरोपी कृष्णा,आरोपी प्रशांत निवासी ओमकार सदन प्रतीक्षा नगर मुंबई, प्रवीण, नरेंद्र उर्फ चोटिया, अंशु मिश्रा, अविनाश, जीतू, प्रदीप कुमार अरोड़ा उर्फ पीटर उर्फ बंटी, अरुण, आदित्य कुमार उर्फ अनीश, मनोज भारद्वाज, अजय कुमार शर्मा व समर सिंह गुर्जर के रूप में हुई।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जा से बरामद किए 12 मोबाईल फोन्स व 1 सिम कार्ड का इंडियन साईबर क्राईम कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) से डाटा जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के विरूद्ध देशभर में लगभग 44 करोड 4 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध मे कुल 10697 शिकायतें और 379 मामले दर्ज है।इन मामलो में से 25 मामले हरियाणा में जिनमें से थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में 2 मामले, थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में 2 मामले और थाना साईबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में 1 मामला दर्ज है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जांच में यह सामने आया कि आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फेडेक्स फ्रॉड (फर्जी अधिकारी बनकर) लोगों से धोखाधाड़ी की वारदातों को अंजाम देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम द्वारा इन मामलों में कुल 7 लाख 50 हजार रुपए रिफंड भी करवाए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here