Home Haryana कैथल हाईवे पर बने 16 गावों की बदलेगी तस्वीर, केंद्र सरकार ने...

कैथल हाईवे पर बने 16 गावों की बदलेगी तस्वीर, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम: असीम गोयल

180
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला से कैथल हाईवे पर निकल रहे कटों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जिससे 16 गावों की तस्वीर बदल जाएगी। इन गांवों को जाने वाले हाईवे से निकल रहे कटों की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे थे, जिसको देखते हुए अब सरकार इन कटों को जल्द ही पूरी तरह से खत्म कर यहां 16 अंडरपास बनाने जा रही है। जिससे आसपास के गांवों की करीब 50 हजार से ज्यादा की आबादी को सीधे तौर पर लाभ होगा। साथ ही नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से यातायात का दबाव भी घटेगा। इसके लिए 566 करोड़ के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने बताया कि अंबाला कैथल हाईवे पर बने कटों को लेकर उन्हें बहुत से लोगों की शिकायत आई थी। इन कटों की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह कट हाईवे पर जानलेवा साबित हो रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने हाईवे का मुआयना भी किया। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के परिवहन मंत्री के सामने इन कटों को खत्म करने की मांग रखी। जिसके बाद अब 566 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी उन्होंने दी है।

सरकार द्वारा उठाए जा रहे इस कदम को लेकर लोगों ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन कटों की वजह से हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। यह कट आए दिन किसी का किसी हादसे को बुलावा दे रहे हैं। अब सरकार ने इन्हें खत्म कर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है, जिससे सभी लोगों को काफी राहत और फायदा पहुंचेगा, जिसके लिए वो सरकार का धन्यवाद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here