Home Ambala अंबाला जिला में 40 के लगभग गैर मान्यता प्राप्त स्कूल… दी गई...

अंबाला जिला में 40 के लगभग गैर मान्यता प्राप्त स्कूल… दी गई सख्त हिदायत

140
0
Ambala,17 April-अंबाला जिला में 40 के लगभग गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं और इस सेशन का एडमिशन उनमें जारी है, जो शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम लूट रहे हैं, वहीं बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं। अंबाला में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर अब शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है जिन स्कूलों के पास मान्यता नहीं है या फिर मान्यता दसवीं तक की है और जो 11वीं या 12वीं के एडमिशन कर रहा है उन स्कूलों में अब शिक्षा विभाग की टीम दस्तक दे रही है और स्कूल प्रबंधन को हिदायत दे रही है की इन सब बच्चों का किसी भी अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करवाया जाए या फिर वह जल्द से जल्द मान्यता लेने की प्रक्रिया शुरू करें अन्यथा उनके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आज के इस दौर में हर कोई अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे निजी स्कूलों में दाखिला करवरकर पढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन बहुत से स्कूल ऐसे हैं जिनके पास मानता ही नहीं है. गैर कानूनी तरीके से शिक्षा के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं और बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं. अब ऐसे लोगों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है.शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार अंबाला जिला में लगभग 40 ऐसे स्कूल चल रहे हैं, जिनके पास स्कूल चलाने की मानता ही नहीं है. ऐसे में आप शिक्षा विभाग भी अलर्ट मोड पर है.शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अब ऐसे स्कूलों को चिन्हित करके हर उसे ऐसे स्कूलों पर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें चेतावनी दे रहे हैं की जो बच्चे इस स्कूल में है उनका एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूलों में करवाया जाए क्योंकि उनके पास स्कूल चलाने के लिए कोई भी मानता नहीं है. अंबाला छावनी में शिक्षा विभाग ने गैर कानून के तरीके से चलने वाले 18 स्कूल चिन्हित किए हैं.अंबाला छावनी में पहले ऐसे 8 या 9 स्कूल थे जो गैर मान्यता प्राप्त थे जांच की गई तो पाया की करीब 18 स्कूल ऐसे है जिनके पास मान्यता नहीं है.कुछ स्कूल ऐसे हैं जो क्रैच के लिए मान्यता प्राप्त है  वो फर्स्ट और सेकंड का एडमिशन करके स्कूल चला रहे थे अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here