रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा के रोहतक में नवीन जयहिंद नर्सिंग भर्ती विवाद मामला ने तूल पकड़ लिया है। जयहिंद की रिहाई के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

14 दिसम्बर को पुलिस ने जयहिंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। नवीन जयहिंद की जेल से रिहाई के लिए मेडिकल मोड रोहतक से उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकाला जा रहा हैं। जयहिंद को जेल से रिहाई के लिए DC को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।







