Home Crime नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, जानिए कैसे पुलिस के हाथ...

नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, जानिए कैसे पुलिस के हाथ लगे 5 आरोपी

175
0

नूंह (अंकुर कपूर): सीआईए तावडू व सदर नूंह पुलिस ने हेरोइन तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने दो नाइजीरियन सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपए कीमत की 245 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक नूंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन के तहत सदर तावडू पुलिस ने डिढारा के पास तौफिक पुत्र बसीर निवासी डिढारा को 15 ग्राम हेरोइन व 22 हजार रुपए तथा 1 कार सहित गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व अलग-2 राज्यों में हेरोइन बेचने वालों का खुलासा व 2 विदेशी नाईजीरियन सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी ने बताया कि एन्टी नारकोटिक्स सेल की टीम व सदर नूंह के टीम के पीएसआई संजीत ने नाइजीरियन चिनासा को तावडू क्षेत्र से गिरफ्तार किया व 170 ग्राम हेरोईन बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी जोनबक्सो को दिल्ली उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here