गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली एनसीआर में गांजे की कुकीज यानिकि बिस्किट बनाकर सप्लाई किया करता था। इस आरोपी से गुरुग्राम पुलिस ने गांजा समेत अलग-अलग प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। यह आरोपी दिल्ली में रहकर एनसीआर में नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस आरोपी से इसके नेक्सस के बारे में जानकारी जुटाना में जुटी है। दरअसल गुरुग्राम पुलिस में बीती 22 तारीख को मेदांता हॉस्पिटल के पास से एक व्यक्ति को अवैध नशेली पदार्थों के सहित गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान चरखी दादरी निवासी सोमबीर उर्फ़ नितिन के रूप में हुई थी।
जब पुलिस ने आरोपी सोमबीर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ दिल्ली के रहने वाले महेश्वर से लेकर आया था। बस फिर क्या था गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर 39 में दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव से महेश्वर को गिरफ्तार किया कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता की माने तो आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पहली ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी महेश्वर के कब्जा से 5.058 किलोग्राम गांजा, गांजा की बनी 87 कुकीज, 34 ग्राम OG व 17.86 ग्राम MDMA बरामद किया गया है।







