यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में जहां पिछले 12 दिन से ताला अध्यापक लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने इकट्ठा होकर शिक्षा मंत्री के आवास की तरफ कूच किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री से मिलकर कोर्ट में उनके पक्ष को मजबूती से रखने की गुहार लगाई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार उन्हें ईमानदारी दिखाते हुए मैरिट के आधार पर नौकरी देने का काम करें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन निकाला गया था जिसमें आईटीआई से पास करने वाले टीचर को ही कला अध्यापकों के लिए सिलेक्शन की बात कही गई थी, जबकि उन्होंने प्रदेश की ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा लिया है। इसको सरकार मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सरकार से प्रदर्शन करते हुए मांग की कि मनोहर सरकार एक ईमानदार सरकार है। वह अपनी ईमानदारी को दिखाते हुए इसमें संशोधन कर उन्हें नौकरी देने का काम करें।
उन्होंने कहा कि कोर्ट में उनकी 13 जनवरी को सुनवाई होनी थी लेकिन सरकार ने एक हफ्ते का समय मांगा था। उन्होंने कहा कि अब सरकार मजबूती से उनका पक्ष रखे इसलिए वह शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे हैं। फिलहाल देखना यह होगा कि अगली सुनवाई के दौरान सरकार कोर्ट में इनका पक्ष मजबूती से रखती है या फिर यह लोग कोई अगला कदम उठाएंगे। क्योंकि अभी तक यह लोग सरकार जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं।







