Home Haryana AAP का ऐलान, राष्ट्रीय पार्टी बनने पर निकाली जाएंगी विजय यात्राएं (Watch...

AAP का ऐलान, राष्ट्रीय पार्टी बनने पर निकाली जाएंगी विजय यात्राएं (Watch Video)

176
0

रोहतक (अंकुर कपूर): आप पार्टी को भले ही जीत हासिल हुई हो लेकिन राष्ट्रीय पार्टी का तमगा लेकर ही वे काफी खुश हैं और इसको लेकर हरियाणा प्रदेश के जिलों में विजय यात्राएं निकाली जाएंगी। रोहतक जिले में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह विजय यात्राएं शुरू होंगी। यह जानकारी रोहतक आप जिला इकाई के अध्यक्ष महाराज सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 2024 में हम हरियाणा प्रदेश में भाजपा को हराने का काम करेंगे।

महाराज सिंह ने कहा कि गुजरात चुनाव में जनता ने आप पार्टी को 13% वोट दिए हैं जो आंकड़ा 41 लाख वोटों का बनता है। जिसकी वजह से आप पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने के मापदंड पूरे कर लिए हैं। जिसके लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद है। देश में बहुत सी राजनीतिक पार्टियां होती हैं जो राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना देखती है। लेकिन थोड़े ही समय में आप पार्टी ने वह मुकाम हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास के संदेश को अब हरियाणा प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और 2024 के चुनाव में घर-घर तक आम आदमी पार्टी पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे। अपनी इस उपलब्धि को लेकर आप पार्टी पूरे हरियाणा में विजय यात्रा निकालेगी। रोहतक में भी आप पार्टी कार्यालय से यह विजय यात्रा शुरू होते हुए रोहतक के चारों विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर वापस आम आदमी पार्टी कार्यालय पर इसका समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here