हरियाणा: चंद्रिका ( TSN)- विधानसभा शाहबाद के रेस्ट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी की मंडल प्रवासी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पूर्वमंत्री कृष्ण बेदी ने मंडल सशक्तीकरण पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क ने की। कार्यशाला में विधानसभा चुनाव और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्वमंत्री कृष्ण बेदी ने मंडल प्रवासियों से बूथों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने की अपील की गई।
विधायक अनिल धंतौड़ी पर जमकर निशाना साधा कहा अपनी उपलब्धि बताए
इस कार्यशाला में मंडल संरचना के सशक्तीकरण पर बल देते हुए, बेदी ने कहा सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों से बूथ स्तर पर जाकर सभी लोगों से भाजपा से जोड़ने का काम करें। इसके साथ 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं योजनाओं और सरकार की नीतियों के बारे अवगत करवाये। शाहबाद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकरण काला व कांग्रेस से पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी पर जमकर निशाना साधते हुए बेदी ने कहा कि अनिल धंतौड़ी की कोई लहर नही चल रही। लोग सवाल कर रहे हैं कि अब अनिल धंतौड़ी अब किस पार्टी में जाएंगे।भाजपा से हिसाब मांगने से पहले अनिल धंतौड़ी ये बताएं कि उन्होंने इलाके के लिए क्या योजनाएं चलाई या क्या उपलब्धियां रही।हुड्डा सरकार में अनिल धंतौड़ी ने कितने कार्य करवाएं कितने काम हुए।







