अंबाला (अंकुर कपूर): चंडीगढ़-अंबाला रोड एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा घायल है। हादसा सिद्धपुर बॉर्डर के पास हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बाइक चालक रात की ड्यूटी कर चंडीगढ़ से घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं मृतक के परिजनों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पिता जसमेर सिंह बाइक से घर की की तरफ आ रहे थे रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया, उनके पिता की उम्र 50 वर्ष के लगभग है।







