यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के बिलासपुर में पिछले 3 दिनों से प्रदेश स्तरीय जूनियर व सीनियर सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने बड़ी घोषणा की है। कंवरपाल ने बताया कि नाटक प्रस्तुत करने वाले और उसे देखने वालों पर नाटक का जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए यह घोषणा की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जब हरियाणा के स्कूलों में विद्यार्थी नौवीं कक्षा में आएंगे तो उन्हें एक पेड़ लगाने के लिए दिया जाएगा और 12वीं पास करने पर उस पेड़ की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के हिसाब से 5 अंक विद्यार्थी को दिए जाएंगे।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण से संबंधित नाटक प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार, द्वितीय के लिए 31 हजार, तृतीय के लिए 21 हजार और चौथे स्थान प्राप्त करने वाले के लिए 11 हजार की राशि दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिला स्तर पर यह राशि 31 हज़र , 21हज़ार, 11हजार और 5हज़र रुपए दी जाएगी। वहीं शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पर्यावरण से संबंधित रागनी प्रस्तुत करने पर 31हज़ार,21हजार, 11 हजार और 5 हजार की राशि दी जाएगी। जबकि जिला स्तर पर रागिनी के प्रथम आने पर 21 हजार रूपए, दूसरे स्थान पर आने वाले को 11हजार, तीसरे स्थान पर आने वाले को एक 5100 और चौथे स्थान पर आने वाले को 3100 की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर साल 1 से 3 करोड़ नए पेड़ लगाए जाते हैं। अब हरियाणा के सभी श्मशान घाट के चारों तरफ पंचायत की सहायता से पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समय वन क्षेत्र 3.6 प्रतिशत है और लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ को मिला लिया जाए तो वह 7% से अधिक बनता है। जबकि हरियाणा सरकार इसे 10% तक लाने का प्रयास कर रही है।







