अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेयर शक्ति रानी शर्मा ने अनिल विज का हाल-चाल जाना।

इस दौरान मेयर ने अनिल विज द्वारा बनाए गए सुभाष पार्क की तारीफ की। उन्होंने हर्बल पार्क के कायाकल्प की भी अनिल विज से मांग की। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने इस दौरान सुभाष पार्क का भी दौरा किया।







