Home Haryana पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा...

पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा ‘मन की बात’ कार्यक्रम

3
0
Screenshot

 सुंदर कुंडू, पलवल। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को गांव किठवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हैं और उनके प्रयासों से देशवासियों को अवगत कराते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। युवाओं को देश और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए तथा अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सामान्य सोच से हटकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार विचार करना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए, जो समाज के लिए प्रेरणादायक बनें।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी ‘मन की बात’ के माध्यम से चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का प्रसारण देखकर उन्होंने जीवन में कुछ नया करने का संकल्प लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here