Home Ambala हौसले को सलाम: फर्श से अर्श तक पहुंचा हरियाणा का हिमांशु, यूपी...

हौसले को सलाम: फर्श से अर्श तक पहुंचा हरियाणा का हिमांशु, यूपी में बना नायब तहसीलदार

251
0

बहादुरगढ़ (एकता): कहते हैं कि अगर हर इंसान के अंदर कुछ करने का हौसला और जुनून हो तो कोई भी मंजिल तक जाने से नहीं रोक सकता। वैसे भी हरियाणा के कई युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब बहादुरगढ़ के युवक ने प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हिमांशु जाखौदा मोड़ बाईपास पर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था। लेकिन उसकी किस्मत ऐसे चमकी कि वह अब वेटर से यूपी में नायब तहसीलदार बन गया है। बता दें  कि हिमांशु को इस कामयाबी तक पहुंचने में काफी बाधाएं आई। लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसने यूपी में पीसीएस की परीक्षा पास की। खास बात यह है कि जिस होटल में वह काम करता था वहां का स्टाफ काफी खुश है। उन्होंने हिमांशु का भव्य स्वागत किया।

हिमांशु ने पहले बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में काम किया। उसके बाद होटल में वेटर का काम करने लगा। आपको बता दें कि उसने अपने घर पर नहीं बताया कि वो होटल में वेटर का काम करता है। उसे ऐसे दिन भी देखने पड़े थे जब उसके पास रोटी खाने तक के पैसे नहीं थे। वह दिन में काम और रात में अपनी पढ़ाई करता था। हिमांशु युवाओं के लिए  प्रेरणा का स्त्रोत बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here