Home Crime फरीदाबाद में फार्म हाउस मालिक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, गांव में...

फरीदाबाद में फार्म हाउस मालिक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत (देखें वीडियो)

219
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के गांव किडावली में फार्म हाउस मालिक की गोली मारकर हत्या करने से दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक किसान की पहचान नई दिल्ली के जैतपुर, बदरपुर, हरिनगर एक्सटेंशन निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। जोगिंदर सिंह की किडावली में गांव में 5 एकड़ जमीन है। 6 महीने पहले उन्होंने यहां पर फार्म हाउस बनवाया था और अपनी पत्नी के साथ यहां रह रहे थे। देर रात वह किसी काम से बाहर निकले तो उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

परिजनों के मुताबिक 4 साल पहले उन्होंने एक अख्तर नामक व्यक्ति के साथ जमीन बेचने का सौदा किया था, जिससे एडवांस में ₹35लाख दिए थे उस समय तय हुआ था कि बाकी रुपए 22 महीने में दे दिए जाएंगे लेकिन अख्तर ने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद जोगिंदर ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि अब अख्तर जमीन पर कब्जा करना चाहता है और इसीलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here