Home Crime जींद में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड बाइक पर 36 हजार...

जींद में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड बाइक पर 36 हजार का चालान

326
0

जींद | ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर जींद पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक की मॉडिफाइड बाइक पर 36 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान किया है। बाइक पर हैवी हॉर्न स्पीकर लगाए गए थे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी।

इस मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने नियम तोड़ने वाले बाइक चालक का काफी दूरी तक पीछा किया। पकड़े जाने पर जांच में पाया गया कि बाइक में बड़े-बड़े स्पीकर और हॉर्न लगाए गए थे, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हैं। इसके साथ ही बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी नहीं थी। इन सभी उल्लंघनों के आधार पर पुलिस ने 36 हजार रुपये का चालान जारी किया।

इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि जींद पुलिस समय-समय पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाती है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को गंभीरता से नहीं लेते और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। ऐसे मामलों में अब सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि दूसरों के लिए यह एक चेतावनी बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here