Home Ambala हरियाणा की पहलवान बेटियों ने देश को फिर दिलाया Gold, परिवार के...

हरियाणा की पहलवान बेटियों ने देश को फिर दिलाया Gold, परिवार के लोगों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

218
0

रोहतक (एकता): आजकल हर क्षेत्र में बेटियां सबसे आगे चल रही हैं। वह अपनी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है। बता दें कि एक बार फिर प्रदेश की 2 बेटियों ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जॉर्डन के अम्मान में 14 से 20 जुलाई में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में रोहतक की बेटियों ने कुछ कर दिखाया है। दरअसल सोमवार को मौखरा निवासी पहलवान नितिका ने एशियन चैंपियनशिप में 59 किलो भर वर्ग में उज्बेकिस्तान की जाइनबैवा एस को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता। जिससे गांव वालों के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल है। वह बेटी की उपलब्धि से काफी खुश हो रहे हैं। इतना ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलके।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पहलवान सविता ने भी देश को स्वर्ण पदक दिलाया। पिलाना की सविता ने भार वर्ग 62 किलोग्राम में जापान की पहलवान को हरा कर यह मेडल हासिल किया। यह लगातार छोटूराम स्टेडियम के अखाड़े की पहलवान का शानदार प्रदर्शन रहा। सविता के घरवालों ने कहा कि हमारी बेटी ने अपने दादा की पगड़ी का मान रखा है। उन्होंने कहा कि चौथी पीढ़ी की पहलवान सविता ने जॉर्डन में बढ़ाया मान। सविता का परिवार चार पीढ़ियों से पहलवानी से जुड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here