सोनीपत | मतलौडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईटीआई के छात्र की जान चली गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा छात्र को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक छात्र की पहचान 19 वर्षीय सागर के रूप में हुई है, जो मतलौडा आईटीआई में टर्नर ट्रेड का छात्र था। सागर मंगलवार को अपने दोस्त प्रिंस (निवासी खंडरा) के साथ बाइक से मतलौडा गया था। लौटते समय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रिंस का इलाज जारी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सागर के पिता लिछमन ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में मेहनती था और आईटीआई में उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहा था।
फिलहाल, मतलौडा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।







