अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना में 2011 के सर्वे के आधार पर कई लोगों को मुफ्त में इलाज मुहिया करवाया गया। इसी योजना के विस्तार को लेकर एक बार फिर हरियाणा में 28 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड बांटे जाएंगे। कोई भी स्वास्थ्य सुविधाओं से अछूता न रहे इसके लिए भारत सरकार कई प्रयास कर रही है। जिस भी परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम है उनके लिए आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे।
1 लाख 80 हजार से कम आय वालों के भी बनेंगे आयुषमान कार्ड
इस अंत्योदय परिवार में 28 लाख परिवार यानी सवा करोड़ लोगों को आयुषमान कार्ड मिलेंगे। वही इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 2011 में के सर्वे के बाद भी कई परिवार ऐसे रह गए थे, जिन्हें आयुषमान कार्ड आवश्यकता थी। जिसके लिए हरियाणा सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है और उन सभी अंत्योदय परिवारों को आयुषमान कार्ड वितरित किए जाएगें। जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम है। इसके साथ ही 725 अस्पतालों को चुना गया है जहां पर आयुषमान कार्ड की सेवा दी जाएगी। इस योजना के तहत लगभग आधा हरियाणा लाभ उठाएं गा और अच्छे से अच्छा इलाज करवा सकेगें।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने आयुषमान योजना शुरू की थी। उससे पहले देशभर के राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की और राज्यों को अधिकार दिया था कि वह चाहे इंशोरेंश मॉडल चुन ले या फिर ट्रस्ट मॉडल चुन ले। विज ने कहा कि हमने ट्रस्ट मॉडल चुना और अब अस्पतालों में लोगों को अपने इलाज करवाने के लिए किसी तरह की कोई प्रोब्लम नहीं आ रही, लेकिन पंजाब ने इंशोरेंश मॉडल चुना और आज उनका कार्ड पीजीआई में भी नहीं चलता।
कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए गए हैं कि इस सरकार में प्रदेश का हर व्यक्ति 6 लाख रुपए का कर्जदार है। इसपर अनिल विज ने अपनी प्रक्रिया दी और कहा कि हुड्डा के पास आंकड़े कहां से आते हैं यह एक रहस्य है। यह कर्ज में डूबी सरकार छोड़कर गए थे। हमारी सरकार बनने के बाद हमने प्रदेश का विकास किया है और हमने लोगों को सुविधाएं दी है।







