Home Haryana चुनावों के मद्देनजर सम्मेलनों का दौर जारी,भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मलेन आयोजित

चुनावों के मद्देनजर सम्मेलनों का दौर जारी,भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मलेन आयोजित

148
0
2 सितम्बर, यमुनानगर -हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरे एक्शन मोड़ में है। चुनावों के मद्देनजर सम्मेलनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में जगाधरी में भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मलेन आयोजित किया गया।उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
वही हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर और हिमाचल के पोंटा साहिब से विधायक सुखराम विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मेलन में पहुंचे।उतर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अपने भाषण से सम्मलेन में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।वही उन्होंने दावा किया की तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा सरकार बनने जा रही है।वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे तरीके से तैयार है हरियाणा के चुनावी रण में जीत का बिगुल बजाने के लिए भाजपा ने अपने सियासी दिग्गजों को हरियाणा की रणभूमि में उतार दिया हैं।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जगाधरी विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की वह हरियाणा दौरे पर है और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर बहुत उत्साह है। उनके उत्साह को देखकर लगता है की तीसरी बार बहुत बड़े मार्जिन से भाजपा जीत दर्ज करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी।
वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर तो कभी आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया। लेकिन झूठ बार-बार नहीं चलता।कांग्रेस ने एक नरेटिव सेट किया उनके साथ बहुत सारे वो लोग भी थे जो भारत की तरक्की देखना नही चाहते ।जो भारत का विकास देखना नही चाहते और दुनिया में बढ़ रही भारत की ख्याति को देखना नही चाहते। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। जिन्हें इस बात से परेशानी है वह तमाम लोग कांग्रेस के साथ खड़े हो गए। कभी संविधान खत्म करने की बात कही तो कभी खटाखट पैसे देने की बात की आज उन लोगों के कार्यालय के दरवाजे खटाखट ,महिलाएं पीट रही है की हमारे पैसे कहा है। झूठ रोज चलने वाला नहीं है लोगों ने इस झूठ को देख लिया है ।लोकसभा में मात्र 99 सीटें कांग्रेस ने जीती जितनी सीटें उनका सारा कुनबा जीतकर आया है उससे अधिक अकेले भाजपा की सीटें हैं। तीसरी बार  नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने आज जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। यमुनानगर जिले की चारों सीटें भी  हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here