फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित वीजी इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक के घर सहित उनकी कंपनियों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी। टीम को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार कंपनी मालिक नवीन सूद के घर सैक्टर 21-B कोठी नम्बर 86 पर रेड चल रही है। साथ ही प्लॉट नंबर 121, 126, 31B में भी छापेमारी की गई।
इसमें गुरुग्राम और दिल्ली की आयकर टीम का भी सहयोग लिया गया। बता दें कि कंपनी टैक्स में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचा रही है। बुधवार टीम ने सुबह सात बजे एक साथ कंपनी के सभी ठिकानों पर छापा मारा। साथ ही सभी के मोबाइल फोन, लैपटॉप बरामद किए ताकि कोई डाटा डिलीट न कर सके।







