Home Haryana नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से...

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

4
0

नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। राहुल चार अगस्त से घर से लापता था और उसके परिजनों ने जठलाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ईआरवी इंचार्ज परविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया।

गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने रस्सियों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों को सूचना दी।

मृतक के भाई प्रवीन ने मौके पर पहुंचकर राहुल के हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान की। प्रवीन ने बताया कि राहुल के लापता होने के बाद परिवार उसकी तलाश कर रहा था। नहर के किनारे राहुल की चप्पल और परना भी मिला था, जिसके बाद परिजनों को उसकी नहर में तलाश किए जाने की आशंका थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। चूंकि मामला यमुनानगर जिले से संबंधित है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई यमुनानगर पुलिस की ओर से की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here