चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य भर में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।
अगले 5 दिन रहेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में आगामी 5 दिनों तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके तहत सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।
कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
राज्य के प्रमुख शहरों हिसार, गुरुग्राम, करनाल, महेंद्रगढ़ और नारनौल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस होगा।
प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
ठंड के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा के 9 शहरों में वायु गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े हैं, जहां स्मॉग और धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
15 नवंबर तक रहेगा शुष्क मौसम
आईएमडी के अनुसार, हरियाणा में 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे ठंड का असर और गहराएगा। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को सुबह और देर शाम अतिरिक्त







