कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मन्त्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती पर उन्हे याद किया ।
इस अवसर पर अशोक कुमार अरोड़ा ने कहा कि स्व इंदिरा गाँधी ने देश को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिये कड़े फैसले लिए । उनकी एकमात्र सोच थी कि देश कैसे आगे बढ़े, इंदिरा गांधी ने पीएम रहते हुए देश की तरक्की के मार्ग खोलने का काम किया । वहीं अशोक अरोड़ा ने जेजेपी और बीजेपी सरकार द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र के रोजगार में 75 प्रतिशत आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी ।उन्होंने कहा कि सरकार युवा विरोधी है, इस आरक्षण को रद्द होना ही था क्योंकि ये आधा अधूरा है ।







