Home politics हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने खट्टर...

हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने खट्टर सरकार को घेरा…

125
0
हरियाणा : ( TSN)-हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश   सरकार को घेरा है  । अनुराग ढांडा ने खट्टर सरकार से  सवाल खड़े किए हैं । उन्होंने पूछा है कि देश के 12 सबसे प्रदूषित शहरों में 6 हरियाणा के शहर क्यों है ?
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी सरकार की अनदेखी से हरियाणा के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं ।  उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने डीजल की बसों को बदल कर CNG और बिजली की बसों की तरफ जाने का नहीं सोचा और न ही हरियाणा में कूड़ा प्रबंधन पर जोर दिया ।
ऐसे में कूड़े को जला कर नष्ट किया जाता है  । अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकारपीड़ित किसानों पर पराली जलाने का दोष मड़ रही है ।जबकि पराली प्रबंधन सरकार की ज़िम्मेदारी है , पराली प्रबंधन में सरकार फेल हुई है । किसानों के पास इतने संसाधन  नहीं कि वो पराली का प्रबंधन कर  सकें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here