Home Palwal पलवल बार एसोसिएशन चुनाव: नेत्रपाल चौहान ने हवन यज्ञ के साथ किया...

पलवल बार एसोसिएशन चुनाव: नेत्रपाल चौहान ने हवन यज्ञ के साथ किया चुनावी अभियान का आगाज

7
0

पलवल,सुंदर कुंडू-:पलवल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव भले ही अभी घोषित नहीं हुए हों, लेकिन चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माने लगा है। प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नेत्रपाल चौहान ने जिला कोर्ट परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन कर अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और हवन में आहुति डालकर एकजुटता का संदेश दिया।

हवन यज्ञ के बाद अधिवक्ता नेत्रपाल चौहान ने कहा कि चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उनकी तैयारियां पूरी मजबूती के साथ जारी हैं।उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की मजबूती और विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। चौहान ने कहा कि पलवल बार की एकता हमेशा से मिसाल रही है और आगे भी सभी अधिवक्ता मिलकर बार एसोसिएशन के हितों के लिए काम करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि वकीलों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने भी नेत्रपाल चौहान के समर्थन में अपनी राय रखी।वकीलों का कहना था कि नेत्रपाल चौहान एक अनुभवी और कर्मठ अधिवक्ता हैं, जिनमें नेतृत्व क्षमता मौजूद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह पूर्व प्रधानों की तरह वकीलों के हितों और अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाएंगे तथा बार एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here