Home Sonipat संदिग्ध हालात में युवती की मौत, पुलिस हर पहलू से जांच में...

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

2
0

सोनीपत,रमेश कुमार-:सोनीपत शहर के गोहाना रोड स्थित एक जूस कॉर्नर पर काम करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि युवती दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई,जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है,जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

मृतका की पहचान बिहार के किशनगंज निवासी ममता के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार ममता अपने भाई और भाभी के साथ गोहाना रोड स्थित नादल जूस कॉर्नर पर रहकर काम करती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही बिहार से वापस सोनीपत लौटी थी।घटना देर रात की बताई जा रही है,जब अचानक दूसरी मंजिल से गिरने की सूचना मिली। जूस कॉर्नर संचालक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।जूस कॉर्नर के मालिक चंद्रपाल ने बताया कि ममता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहती थी।देर रात जब गिरने की आवाज आई तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया।पुलिस के पहुंचने तक युवती की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही जूस कॉर्नर संचालक और मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।शहर थाना पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here