Home Haryana बरवाला में फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर: दो किशोरों की मौत,...

बरवाला में फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर: दो किशोरों की मौत, युवक घायल

9
0

हिसार। बरवाला क्षेत्र के गांव बनभौरी के पास  दोपहर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सरहेड़ा निवासी मोनू (15) और पुनीत (14) के रूप में हुई है। घायल रवि (22) को उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार सरहेड़ा निवासी रवि, मोनू और पुनीत दोपहर बाइक पर सवार होकर जींद के गांव मखंड में कबड्डी का खेल देखने जा रहे थे। जब वे बनभौरी गांव की गौशाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से भी जा टकराई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले फॉर्च्यूनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। ब्रेक लगने के दौरान वाहन के दोनों टायर फट गए और इसके बाद कार बाइक से जा भिड़ी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। बरवाला थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार पुनीत छठी कक्षा में पढ़ता था और कबड्डी खेलने का शौक रखता था। वहीं, मोनू अपनी बहन का इकलौता भाई था। हादसे की सूचना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here