कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- 21 जनवरी को कैथल में होने वाले इनेलो युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए आज इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला फरीदाबाद पहुंचे। सेक्टर 11 स्थित इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यालय पर युवाओं को निमंत्रण देते हुए कहा कि 21 जनवरी को युवा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है,जिसमें फरीदाबाद के सभी कार्यकर्ताओं हर नोजवान युवाओं के साथ कैथल सम्मेलन में पहुंचना है।
हरियाणा में बड़ा बेरोजगारी का ग्राफ
इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में युवा कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर निमंत्रण युवाओं से विचार करके सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी लगाने का काम किया जा रहा है। सरकार पर हम+लावर होते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा सरकार पढ़े लिखे युवाओं को इजराइल में मजदूरी करने के लिए भेज रही है। हरियाणा ओवरसीज डिपार्मेंट के 1 साल में 3 हज़ार वैकेंसी आती हैं। आज 3000 वैकेंसियों में सिर्फ 10 से 12 युवाओं की ही भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि क्या आज हरियाणा के पढ़े-लिखे युवा सिर्फ मजदूरी करने के लिए रह गए हैं। हरियाणा में आज बहुत सी सरकारी नौकरियां हैं जिनमें युवाओं की भर्ती हो सकती है। आज 1 लाख से भी ज्यादा युवा जिन्होंने CET पास कर चुके हैं बस सभी युवा अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मौजूदा सरकार उन्हें पोस्टिंग नहीं दे रही, हर साल अलग-अलग विभागों से सरकारी कर्मचारी रिटायर्ड होते हैं। सरकार को उन खाली पोस्टों पर इन सभी युवाओं को भर्ती करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी था जब हरियाणा में रोजगार के मामले में हरियाणा नंबर वन था। लेकिन उसे समय चौधरी ओम प्रकाश सिंह चौटाला की सरकार थी। आज हरियाणा में बेरोजगारी बहुत ज्यादा हो चुकी है।
बदलाव लाने के लिए सत्ता में रहना बहुत जरूरी
अर्जुन सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि बदलाव लाने के लिए सत्ता में रहना बहुत जरूरी है और यह बस जनता के बीच में रहकर ही हो सकता है। लोकसभा चुनाव पर कहा कि आज 10 की 10 लोकसभा की सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। किसी से कोई गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। इनेलो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।







