करनाल (एकता): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को करनाल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज ने उनका हेलीपैड पर स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, स्थानीय सांसद संजय भाटिया सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा के करनाल में मधुबन अकादमी में तैयारियां पूरी। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।







