अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- डिजिटल भारत के इस दौर में इंटरनेट के बिना जीवन भी मुश्किल है. यही हाल इन दिनो हरियाणा के 7 जिलों की जनता का है क्योंकि किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, जिसका खामियाजा अंबाला के विद्यार्थियों को भुगतना पढ़ रहा है.
विद्यार्थियों के अनुसार कुछ दिन बाद पेपर आने वाले हैं और इंटरनेट बंद होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही. वही सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर की तारीख नहीं बदलेगी,लेकिन इंटरनेट की वजह से हमारी पढ़ाई भी बंद हो गई है। किसान आंदोलन 2 चल रहा है और किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने को तैयार है,लेकिन प्रशासन किसानों को दिल्ली जाने नही दे रही जिसके चलते कई मुख्य मार्गो और हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। डिजिटल भारत के इस दौर में बिना इंटरनेट कई समस्या खड़ी हो गई है, जिनमे से एक शिक्षा भी है विद्यार्थियों के परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में बिना इंटरनेट पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।
गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र
विद्यार्थियों की माने तो आज कल पढ़ाई के लिए युटुब व अन्य कोर्सेज पर निर्भर है लेकिन इंटरनेट न चलने की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी नुकसान हो रहा है. एग्जाम्स नजदीक आ चुके हैं और अभी भी इंटरनेट चलने की उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही. विद्यार्थी लगातार सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि इंटरनेट को दोबारा से सुचारू रूप से चलाया जाए। वही गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों ने बताया कि वे लोग सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है, ऐसे में इंटरनेट बंद होने की वजह से वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे और एग्जाम की तारीख वही है पर तैयारी नही हो पा रही।







