Home Haryana ट्रेन और साइकिल से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, देंगे...

ट्रेन और साइकिल से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, देंगे सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

3
0

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुरुवार को दिल्ली से ट्रेन द्वारा कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।उनका यह दौरा पर्यावरण संरक्षण,ईंधन बचत और सादगीपूर्ण जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह साइकिल से गुरुकुल कुरुक्षेत्र तक यात्रा करेंगे और लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देंगे।

राज्यपाल के ओएसडी राजिंदर प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आचार्य देवव्रत लंबे समय से सादगी और संसाधनों की बचत को अपने जीवन में अपनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि राज्यपाल पिछले 11 वर्षों से हवाई यात्रा के दौरान बिजनेस क्लास का इस्तेमाल नहीं करते और हमेशा सामान्य श्रेणी में यात्रा को प्राथमिकता देते हैं।उन्होंने बताया कि राज्यपाल का काफिला भी बेहद सीमित रखा गया है।उनके साथ केवल तीन वाहन चलते हैं, जिनमें एक पायलट गाड़ी,राज्यपाल की गाड़ी और सुरक्षा कर्मियों का वाहन शामिल होता है।कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।ओएसडी के अनुसार,राज्यपाल अधिकतर सरकारी कार्य वर्चुअल माध्यम से ही करते हैं ताकि अनावश्यक खर्च और ईंधन की खपत को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत का यह दौरा समाज को सादगी, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here