चंडीगढ़ | हिसार शहर के लिए एक अहम सड़क परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित हिसार बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस बाईपास की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत करीब 1900 करोड़ रुपये है। परियोजना में भूमि अधिग्रहण पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद बाईपास से शहर में यातायात सुगमता बढ़ेगी और शहर में ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।







