Home Haryana होली पर्व पर मिलावटी रंगो से रहे सावधान…जिला चिकित्सा अधिकारी ने दी...

होली पर्व पर मिलावटी रंगो से रहे सावधान…जिला चिकित्सा अधिकारी ने दी ये हिदायत

146
0
पलवल,11 मार्च –होली का पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. होली के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है लेकिन इस दिन लोग नकली रंगों से बचे और रंग गुलाल की बजाय हो सके तो फूलों की होली खेले और अच्छी क्वाल्टी वाले रंगों का उपयोग करें।पलवल में जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जयभगवान जाटान ने
लोगों को केमिकलयुक्त  रंगो से बचने की हिदायत दी है.
नकली रंगों से बचें..अच्छी क्वाल्टी के रंगों का करें उपयोग 
जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जयभगवान जाटान ने कहा कि आजकल मार्किट में नकली रंग की बिक्री जायदा की जा रही है.उन्होंने नकली रंगों से  बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है और जिस दुकानदार के पास नकली रंग पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि  होली पर्व का हम सभी को  काफी इंतजार रहता है. इसी को लेकर दुकानों से रंग गुलाल और पिचकारी खरीदते हैं। लेकिन लोग नकली रंगों से बचें और अच्छी क्वाल्टी का रंग गुलाल खरीदे ताकि किसी को कोई भी नुकसान नहीं हो,अगर हो सके तो लोग फूलों की होली खेलें। उन्होंने कहा कि नकली रंग, गुलाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है जिससे शरीर में एलर्जी और आंखों में कई प्रकार के रोग हो जाते हैं इसलिए लोग नकली रंगों से बचें और अच्छी क्वाल्टी के रंगों का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here