Home Faridabad फरीदाबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव… मोबाइल से हुई...

फरीदाबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव… मोबाइल से हुई पहचान, पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी

3
0

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सी सिनेमा के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह इलाके से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।शुरुआती जांच में युवक के हाथ की नस कटी हुई पाई गई है और वह पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन की मदद से उसकी पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि युवक का नाम इंद्रजीत है और वह एसजीएम नगर इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।घटनास्थल पर मौजूद मुकेश नाम के युवक ने बताया कि उसने पुलिस की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारने में सहयोग किया। उसने कहा कि मृतक की उम्र काफी कम लग रही थी और घटना को देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here