हिसार: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य और कांग्रेस पार्टी हरियाणा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा का बड़ा बयान सामने आया है। शैलजा ने गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि सभी की पहचान कांग्रेस पार्टी से बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि ऐसे किसी के जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सोनाली फोगाट की मौत पर कुमारी शैलजा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोनाली फोगाट की मौत पर कुमारी शैलजा ने कहा कि बड़ी ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।







