Home Haryana धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस के हर तीर्थ का अब पर्यटक कर...

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस के हर तीर्थ का अब पर्यटक कर सकेंगे दीदार, जानिए कैसे

179
0

कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा में धार्मिक स्थलों का अपना खास महत्व है। किसी न किसी मंदिर में अपना रहस्य छिपा हुआ है। अगर हम बात करें धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की तो यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो आपने आप में कई इतिहास समेटे बैठे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अब हर तीर्थ का दीदार पर्यटक कर सकेंगे।

बता दें कि अब वह मोबाइल एप से इसे देख सकेंगे। जिससे तीर्थ के पूरे इतिहास और महत्व की जानकारी होगी। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु थ्री डी के जरिए इन तीर्थ स्थलों का दीदार करेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिला प्रशासन का एनआईसी विभाग स्पेशल एप को तैयार करेगा।

श्रद्धालुओं को इन तीर्थों के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका ब्योरा भी होगा ताकि वे जिस महत्व के तीर्थ का दर्शन करना चाहते हैं, उसी अनुसार अपना टूर प्लान कर सकें। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए एप को तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरे वर्गीकरण के साथ एप पर तीर्थों की जानकारी होगी। श्रद्धालु अपना टूर भी प्लान कर सकेंगे। इतना ही नहीं पर्यटकों का समय भी काफी बच जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here