हरियाणा (एकता): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़ा बयान दिया है। हिमाचल कांग्रेस का ऑब्जर्वर बनाने पर हुड्डा ने कहा कि मैं वहां अलग-अलग विधानसभाओं में गया था उसमें जो कांग्रेस को रिस्पांस मिला उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हिमाचल में मौजूदा सरकार से लोग बेहद परेशान है।
एग्जिट पोल को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पिछली बार बीजेपी की 70 सीटें दिखाई थी सबका अपना-अपना तरीका है। कई बार एक्जिट पोल ठीक हो जाते हैं और कई बार गलत। इसमें कोई दो राय नहीं हिमाचल में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हुड्डा ने कहा कि हिमाचल में हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगे। हरियाणा को नए प्रभारी बनने को लेकर भी उन्होंने अपना बयान दिया। शक्ति सिंह गोहिल गुजरात से हैं गुजरात में लीडर ऑफ अपोजिशन भी कांग्रेस के काफी सीनियर लीडर रहे हैं। शक्ति सिंह गोहिल हरियाणा प्रभारी होने से कांग्रेस का होगा लाभ।







