Home Haryana ओमप्रकाश चौटाला हुए भावुक, बोले- मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं,...

ओमप्रकाश चौटाला हुए भावुक, बोले- मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं, हुड्डा गए तो जिंदा नहीं बचेंगे

179
0

भिवानी (अंकुर कपूर): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जब भिवानी पहुंचे तो वह भावुक हो गए। बता दें कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं जेल जाने पर उनका दर्द छलका। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में उन्हें जेल भेजे जाने पर कार्यकर्ताओं के बीच में अपना दर्द सांझा किया और जमकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किए। कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके साथ छल करके उन्हें जेल भेजने का काम किया था।

चौटाला ने कहा कि हुड्डा खुद को बचाने के लिए अब अप्रत्यक्ष रूप में भाजपा के साथ गठबंधन किए हुए हैं, जो खुद को जेल में जाने से बचाने के लिए कर रहे हैं, वह तो जेल से जिंदा वापस आ गए लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा गए तो कभी वापस नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासन से सभी वर्ग दुखी हैं। उनकी सरकार चमत्कारिक रूप से आएगी और कमरे वर्गों के पूर्ण अधिकार मिलेंगे बेरोजगारों को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं, जिसको लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने भी अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here