Home Palwal पलवल के कुशक गांव में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं...

पलवल के कुशक गांव में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं को दिया संदेश

18
0

पलवल-:पलवल जिले के कुशक गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे और युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लें और शिक्षा व संघर्ष के माध्यम से समाज में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश निर्माण में योगदान देना चाहिए।इस दौरान ग्राम पंचायत कुशक के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव के विकास से जुड़ी कई मांगें मुख्य अतिथि के सामने रखीं। इन मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्कर्ष चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।वहीं, प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी को सभी क्षेत्रों में जीत हासिल होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here